Time 24×7Tak
नानकमत्ता उत्तराखंड
नानकमत्ता के ग्राम सभा टुकडी़ में शुक्रवार को मवेशियों को जंगल में चुगाने गए ग्रामीण का शनिवार को क्षतिग्रस्त शव दक्षिण जौंला साल रेंज में मिला है सूचना पर मौके पर पहुंचे वन क्षेत्र अधिकारी ने बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत होने की आशंका जताई उन्होंने बताया की शुक्रवार को 40 वर्षीय मुख्त्यार सिंह उर्फ पम्मा पुत्र दलबीर सिंह मवेशियों को चुगाने के लिए जंगल गया था देर शाम तक घर वापस न आने पर परिवार जनों ने इसकी खोज की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला शनिवार परिजनों और ग्रामीणों ने फिर खोजबीन शुरू की सुबह लगभग 9:00 बजे मुख्तयार सिंह की शव टुकड़ी के निकट दक्षिण जौंला साल वन रेंज में मिला सूचना वन क्षेत्र अधिकारी महेश चंद्र जोशी व रन साली नव रेंज के वन क्षेत्रों अधिकारी महेंद्र सिंह रैकुनी मौके पर पहुंचे टीम को मौके पर मिले पगचिह्न से अनुमान लगाया जा रहा है की बाघ के पगचिह्न है वही बीएफओ हिमांशु बागरी में बताया कि परिवार को दो लाख रुपए की सहायता धनराशि एक-दो दिन के अंदर दे दी जाएगी वह शेष ₹400000 की धनराशि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी वही वन क्षेत्र अधिकारी महेश चंद्र जोशी ने परिवार जनों को भरोसा दिलाया कि विभाग द्वारा जो भी संभव मदद होगी वह की जाएगी








