टनकपुर 👉 महाविद्यालय टनकपुर में बॉटनी के प्रोफेसर डॉ०एस०के०कटियार के प्रयोगात्मक परीक्षाओं में छात्र – छात्राओं को अंक देने में पक्षपात और छात्र छात्राओं के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने की तमाम शिकायतों एवं छात्र छात्राओं के परिजनों द्वारा बच्चों को मानसिक रूप से आहत करने की शिकायतो के बीच एबीवीपी टनकपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने छात्र छात्राओं के अभिभावक के साथ आज महाविद्यालय में प्राचार्या मैडम और आरोपी प्रोफेसर का घेराव किया। डॉ कटियार के खिलाफ पहले भी कई बार छात्र छात्राओं के साथ में अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें आती रही है ।
वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों को इंटरनल परीक्षाओं में उचित अंक नहीं दिए जा रहे, जबकि उनके लिखित परीक्षाओं में प्रदर्शन अच्छा रहा है। इससे विद्यार्थियों में मानसिक तनाव और निराशा का माहौल बन रहा है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि प्राध्यापक का व्यवहार मानसिक रूप से परेशान करने वाला है, जो उनके शैक्षिक जीवन को प्रभावित कर रहा है।
आरोपी प्राध्यापक के ऊपर पूर्व में भी इससे बड़े और संगीन आरोप लगाए गए है लेकिन अभी तक शासन द्वारा इन आरोपों के बावजूद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है । मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के प्रोफेसर उनकी शाख पर बट्टा लगाने का कार्य कर रहे है। आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा अंतिम चेतावनी देते हुए प्रोफेसर कटियार के विरुद्ध उचित दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है यदि इस बार आरोपी प्रोफेसर के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो एबीवीपी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।
खबर की विडियो देखने लिंक पर क्लिक करें
https://www.facebook.com/share/v/1BhBLbhaUv/








