✍️मुख्यमंत्री ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों में बूम में राफ्टिंग डेमो स्पोर्ट प्रतियोगिता का किया समापन👉

✍️मुख्यमंत्री ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों में बूम में राफ्टिंग डेमो स्पोर्ट प्रतियोगिता का किया समापन👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak
टनकपुर ( चंपावत)

टनकपुर 👉38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत चंपावत जिले की शारदा नदी में राफ्टिंग डैमो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ सम्पन्न। समापन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी ने रात्रि में आयोजित राफ्टिंग प्रतियोगिता का आनंद उठाया तथा विश्व रिकॉर्ड के साक्षी बने। मुख्यमंत्री धामी ने समापन समारोह में विभिन्न प्रदेशों से आए विजेता प्रतिभागियों को मैडल प्रदान का सम्मानित भी किया। राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत सोमवार को शारदा नदी में रात्रिकाल में प्रथम बार राफ्टिंग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों में हमारे राज्य के खिलाड़ियों ने मैडल प्राप्त कर अपना बेहतर स्थान बना लिया है। माननीय प्रधानमंत्री का कहना है कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। उसके अनुरूप आज उत्तराखंड राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर के मां शारदा ने जन्म जन्मांतर अपना आशीर्वाद यहॉं के लोगों को दिया है आने वाले समय में यहॉं राफ्टिंग से अनेक प्रकार से यहॉं के लोगों को लाभ मिलने के साथ ही माँ शारदा का आशीर्वाद मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहॉं राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत खेलों के आयोजन हेतु जो मूलभूत सुविधाएं स्थापित हो गई है। उन सुविधाओं का लाभ हमारे युवाओं को नशे से दूर रखेगा और खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारी देवभूमि उत्तराखंड में होना बेहद गौरव और सौभाग्य की बात है। साथ ही राष्ट्रीय खेलों में राफ्टिंग डेमो स्पोर्ट प्रतियोगिता का चंपावत में होना और भी अधिक गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इन खेलों के जरिए चंपावत का पर्यटन के क्षेत्र में विकास होगा।
मुख्यमंत्री ने विजेता टीमों को पदक पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाईयां और शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही उन्होंने कहा को प्रतिभागी मेडल प्राप्त नहीं कर सके उनको भी मायूस नहीं होना है बल्कि निरंतर प्रयास करते रहना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने आज टनकपुर क्षेत्र के दुर्घटना में मारे गए दो युवाओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की मुख्यमंत्री धामी ने कहा युवाओं की मौत ने उन्हें विचलित कर दिया है

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें