✍️फांसी के फंदे पर लटक कर युवक ने जान गंवाई👉

✍️फांसी के फंदे पर लटक कर युवक ने जान गंवाई👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak
सितारगंज उत्तराखंड 
सितारगंज 👉युवक ने फंदे में लटककर जान दे दी। रविवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 18 वर्षीय सुरेंद्र सागर पुत्र हरपाल सिंह निवासी केशवनगर वार्ड छह रविवार की सुबह कमरे के छत पर लगे साड़ी के फंदे में लटका मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिजन सुरेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र शनिवार की रात को घर लौटकर कमरे में सो गया था। रविवार की सुबह परिवारजनों ने दरवाजा खोला तो फंदे पर लटका मिला। सुरेंद्र उपरोक्त डेकोरेशन का काम करता था। एसएसआई बिक्रम सिंह धामी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें