✍️घर की सीढ़िया से बच्चे को उठा ले गया वन्य जीव गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल हायर सेंटर रेफर ग्रामीण की आशंका की हो सकता है गुलदार वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की लगाई गुहार👉

✍️घर की सीढ़िया से बच्चे को उठा ले गया वन्य जीव गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल हायर सेंटर रेफर ग्रामीण की आशंका की हो सकता है गुलदार वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की लगाई गुहार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

 (चंपावत) उत्तराखंड 
लोहाघाट 👉लोहाघाट के राईकोट कुंवर गांव में शुक्रवार देर शाम 8:00 बजे के लगभग अपने घर के अंदर जा रहे तीन वर्षीय आरव पुत्र ईश्वर सिंह कुंवर को वन्य जीव घर की सीढ़ियों से उठा ले गया बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन परिजन व ग्रामीण वन्य जीव के पीछे भागे 200 मीटर दूर जाकर बच्चे को खेत में छोड़ जंगल की ओर भाग गया आनन फानन में परिजन व ग्रामीण घायल बच्चे को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय इलाज के लिए लाए जहां डॉक्टर अजीम ने गंभीर रूप से घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया डॉक्टर अजीम ने बताया बच्चे के सर व चेहरे पर काफी गंभीर घाव है बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है वहीं घटना की प्रत्यक्षदर्शी बच्चे की बुआ ने बताया आरव की मां आंगन में बर्तन धो रही थी और आरव सीड़ीयो से घर के अंदर की ओर जा रहा था तभी किसी जंगली जानवर ने आरव को नीचे खेतों में फेंक दिया वह गुलदार है या अन्य कोई वन्य जीव यह हमने नहीं देखा लेकिन क्षेत्र में गुलदार पहले देखा गया।इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है राईकोट के ग्राम प्रधान प्रदीप कुवर ने बताया घर के पास वन्य जीव का हमला काफी गंभीर बात है ग्रामीण दहशत में आ गए हैं ग्रामीणों द्वारा उसे क्षेत्र में गुलदार के होने की आशंका जताई जा रही है उन्होंने कहा वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से गुलदार को पकड़ने की मांग की है वही वन्य जीव के हमले से गांव में दहशत का महोल बना हुआ है प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहे हैं दो-तीन दिन पहले ही प्रदेश के अलग-अलग जगह में गुलदार के द्वारा बच्चों को मौत के घाट उतारा गया है

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें