Time24×7Tak
खबर सचकी,खबर सबकी 💯🔥
टनकपुर चम्पावत(उत्तराखंड)
टनकपुर के ए.आर.टी.ओ आफिस के समीप सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी 5 दुकानों को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार की शाम तोड़ा। दुकान की दरों को तोड़ने के पश्चात एक नया मामला सामने आया। जिसमें भू-माफियाओं द्वारा दुकानों के बदले लाखों रूपये का फर्जीवाड़ा व फर्जी तरह से रजिस्ट्री किये जाने की बात कही व पीड़ित व्यवसायी ने बुधवार को न्याय दिलाये जाने की उप जिला अधिकारी आकाश जोशी से गुहार की है।
आपको बता दें की मंगलवार को स्थानीय प्रशासन ने अवैध रूप से बनी 5 दुकानों को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ए.आर.टी.ओ ऑफिस के समीप बनी दुकानों को तोड़ दिया, उसके बाद मामला संज्ञान में आया की जमीनों की खरीद फरोख्त मे भू-माफियाओं द्वारा बहुत बड़ा
फर्जीवाड़ा किया गया है इस मामले को लेकर बुधवार को स्थानीय व्यवसायी दुर्गेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी नई बस्ती वार्ड नं 5 टनकपुर ने यूपी जिला अधिकारी टनकपुर को प्रार्थना पत्र देकर भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनसे लिए गए बीस लाख रूपये दिलाये जाने की मांग की है। पीड़ित द्वारा दो लोगों पर धोखा-धड़ी, फर्जी रजिस्ट्री कर दो दुकानों के नाम पर बीस लाख रूपये हड़प जाने का आरोप लगाया है, जो दुकानें प्रशासन द्वारा तोड़ दी गयी है । पीड़ित ने बताया की फर्जी रजिस्ट्री के कागज दिखाकर सरकारी जमीन पर बनी दुकानों को धोखा-धड़ी कर बेचा गया है, व पीड़ित से एक मोटी रकम भी ली गई है जिसके कारण पीड़ित पूरी तरीके से कर्जे में आ गया है








