ग्रामीण बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारीऐर-बेलतड़ी व क्वारवन सड़क व पूल निर्माण कार्य लगभग 15 वर्षों से अधूरा पड़ा है सुध लेने वाला कोई नहीं

ग्रामीण बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारीऐर-बेलतड़ी व क्वारवन सड़क व पूल निर्माण कार्य लगभग 15 वर्षों से अधूरा पड़ा है सुध लेने वाला कोई नहीं

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

ब्रेकिंग न्यूज़ पिथौरागढ़(उत्तराखंड)

पिथौरागढ़ जिले की सीमांत गांव धारीऐरी-बेलतड़ी व क्वारवन सड़क का निर्माण कार्य पिछले 15 वर्षों से लगभग अधूरा पड़ा हुआ है लेकिन अधिकारी अपने एसी वाले कमरों से बाहर निकाल कर ग्रामीणों की दशा जाने तक को तैयार नहीं है 15 सालों में ग्रामीणों द्वारा पीडब्ल्यूडी व पीएमजीएसवाई के दफ्तरों के कई चक्कर काट दिए लेकिन अधिकारी के कान में जू तक नहीं रेंग रही है आपको बता दें की पहाड़ी जिलों में कार्य कर रहे अधिकारी दफ्तरों से बाहर निकलने को राजी नहीं है क्योंकि 15 वर्षों में एक भी अधिकारी निर्माण अधिनियम सड़कों का हाल जानें अगर गांव में गया होता तो आज ग्रामीणों को अनिश्चितकालीन धरने पर नहीं बैठना पड़ता इससे पूर्व भी ग्रामीण कई बार धरने पर बैठ चुके हैं और अधिकारियों के झूठे आश्वासन ने बार-बार ग्रामीणों को ठगा है आज ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं आपको बता दें कि 2006-7 में पिथौरागढ़ पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा धारीऐरी-बेलतड़ी संपर्क मार्ग का कार्य शुरू किया गया था और आज तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है वहीं इससे बड़ी लापरवाही पीएमजीएसवाई देखने को सामने आई है
आपको बता दें की क्वारवन सड़क मार्ग का कार्य 2019-20 में कार्यदही संस्था पीएमजीएसवाई द्वारा प्रारंभ किया गया था लेकिन कार्य दहीं सस्ता द्वारा 4 वर्षों में मुश्किल से सड़क का कार्य तो पूरा किया गया लेकिन गांव को जोड़ने वाले मुख्य पुल का निर्माण आज तक नहीं हुआ आपको बता दें कि पीएमजीएसवाई द्वारा जीस भी सड़क का निर्माण किया जाता है उसके रखरखाव की जिम्मेदारी 5 वर्षों तक कार्यदही संस्था की होती है लेकिन पिछले 4 सालों में आज तक इस सड़क पर एक भी वाहन नहीं चला है और कार्यवाहीं संस्था का समय भी पूरा होने जा रहा है लेकिन आज तक गांव की सड़क को जोड़ने वाला मुख्य पुल का निर्माण नहीं हो पा रहा है इससे बड़ी लापरवाही अधिकारियों की क्या सामने आ सकती है
एक तरफ उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री लगातार ग्रामीणों को सड़क ,स्वास्थ्य,बिजली,पानी देने के लिए अधिकारियों को आदेशित करते रहते हैं लेकिन पिथौरागढ़ जिले के अधिकारी मुख्यमंत्री की बातों को भी तक पर रखते हुए कार्य कर रहे हैं और अपने एसी वाले दफ्तर से बाहर तक नहीं निकलना चाह रहे हैं देखना अब यह है की अनिश्चितकालीन धरने में बैठने के पश्चात क्या ग्रामीणों की मांग पूरी होगी क्या एसी के कमरों में बैठे हुए अधिकारियों की नींद खुलेगी हमारी खबर के पश्चात क्या ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर शासन प्रशासन का डंडा चलेगा ग्रामीणों का कहना है कि हम पिछले 15 वर्षों में कई बार दफ्तरों के चक्कर काट चुके हैं लेकिन हमेशा हमें झूठा आश्वासन दिया जाता है और कई बार हम धरने पर भी बैठे हैं उसके बात भी हमें अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है जो एक झूठ आश्वासन होता है आज ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं आखिरकार 15 वर्षों में अधिकारी की नींद क्यों नहीं खुली आखिरकार क्या इन निर्माण अधिनियम सड़कों पर अधिकारी व ठेकेदार ने मिलकर गोलमाल किया है आखिरकार क्या कारण हो सकता है की पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क का निर्माण कर दिया गया लेकिन गांव को जोड़ने वाले मुख्य पुल का निर्माण आज तक नहीं कराया गया पिछले 4 वर्षों में किस आधार पर आखिर ठेकेदार को अधिकारियों द्वारा सड़क की पेमेंट कर दी गई लगता है कि अधिकारी वह ठेकेदार की मिली भगत से जनता के पैसे का बंदर बात किया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि हमारे द्वारा पिथौरागढ़ जिले के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रदेश स्तर के मुखिया तक को हम अपनी अरदास लगा चुके हैं लेकिन हमारी शुद्ध लेने वाला आज तक कोई नहीं है इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान क्वारवन के ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार भी किया था अंत समय पर अधिकारियों के झूठे वादे को वादा समझ कर ग्रामीणों ने मतदान किया लेकिन उसके बाद भी आज तक कोई अधिकारी व जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की सुध लेने को नहीं पहुंचा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी से हमारे द्वारा फोन पर वार्ता की गई तो उनके द्वारा गोल-मल जवाब ही दिया गया संतोषजनक जवाब नहीं मिला साथी पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से जब हमारे द्वारा बात की गई तो उनका कहना यह था कि हमारे द्वारा पुल का रिस्ट्रक्चर का नक्शा बनाया जा रहा है और बहुत जल्द हम इस पुल का निर्माण करवा देंगे लेकिन जवाब संतोषजनक दोनों ही विभागों द्वारा नहीं दिया गया

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें=9759627417


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें