✍️✍️खटीमा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 42.64 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार👉

✍️✍️खटीमा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 42.64 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा उत्तराखण्ड

खटीमा 👉नशे की रोकथाम के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है लगातार नशे के कारोबारियों ओर नशा करने वालो के खिलाफ पुलिस कार्यवाही कर रही है उसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा पुलिस ने 42.64 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है
एस पी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने अपने कार्यालय पर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि खटीमा पुलिस द्वारा 42.64 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर सलीम अहमद निवासी इस्लाम नगर खटीमा को गिरफ्तार किया गया है और इसका आपराधिक इतिहास है पूर्व में भी इस चार मुकदमे दर्ज है जिसमे तीन एन डी पी एस एक्ट के है और एक मुकदमा 302 का है ओर जेल में भी रहा है और आदतन ये एनडीपीएस के काम करने का आदी भी है जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है पुलिस टीम में SHO मोहन सिंह दसौनी,एस एस आई अशोक कुमार,चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी,कमल पाल इत्यादि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें