✍️✍️मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुमाऊं आयुक्त दीपक से ली मानस खंड से सम्बंधित जानकारी👉

✍️✍️मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुमाऊं आयुक्त दीपक से ली मानस खंड से सम्बंधित जानकारी👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल उत्तराखंड

नैनीताल👉 सरोवर नगरी नैनीताल के एन.आई.सी. सभागार से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वीसी में प्रतिभाग किया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा, मानस खंड और कैंची धाम के संबंध में वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि वर्तमान में चारधाम यात्रा व्यवस्थित ढंग से चल रही है। साथ ही स्वास्थ्य, पानी आदि की भी व्यवस्था भी बेहतर दी जा रही है।वर्तमान में पर्यटकों और भक्तों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। उन्होंने चारधाम के तर्ज में मानस खंड में भी रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही।
मुख्यमंत्री धामी ने आयूक्त दीपक रावत से कैंची धाम और मानस खंड की जानकारी ली। आयूक्त दीपक रावत ने बताया कि बीते वीकेंड में करीब 25 हजार से अधिक यात्री कैंची धाम में दर्शन करने पहुंचे। बताया कि कैंची धाम के आस पास छोटी छोटी पार्किंग बनाने की आवश्यकता है। जिससे यात्री और पर्यटकों को जाम आदि की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। बताया कि आगामी 15 जून को कैंची में होने वाले मेले की तैयारी शुरु हो गई है। जिसमें नैनी बैंड सेनिटोरियम बाईपास, मस्जिद के पास, पालिका मैदान, जल संस्थान समेत आदि कई इलाकों में अस्थाई पार्किंग बनायी है। साथ ही पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य कैंप आदि की सुविधा भी दी जाएगी।
वीसी के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि चारधाम के लिए कई भक्त नैनीताल जिले से होते हुए गुजरते हैं,भवाली से रानीखेत आदि होम स्टे आदि की व्यवस्था है, लेकिन चौखुटिया- गैरसैंण आदि इलाकों में होम स्टे, रैन-बसेरा, आदि की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने चौखुटिया- गैरसैंण आदि में होम स्टे, रैन-बसेरा आदि व्यवस्था कराने की बात कही।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें