✍️✍️पहाड़ी से गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल एनएच में पहाड़ी ट्रीटमेंट कार्य का कर रहे थे मजदूर 👉

✍️✍️पहाड़ी से गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल एनएच में पहाड़ी ट्रीटमेंट कार्य का कर रहे थे मजदूर 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

लोहाघाट चम्पावत(उत्तराखंड)

एनएच विभाग के द्वारा लोहाघाट घाट एनएच में तल्ला बापरू में पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य करवाया जा रहा है गुरुवार को ट्रीटमेंट कार्य के दौरान सौम्या कंस्ट्रक्शन कंपनी हरियाणा के लगभग 10 मजदूर पहाड़ी में चढ़कर ट्रीटमेंट कार्य के दौरान जाली को खींच रहे थे अचानक रस्सा टूट गया रास्ता टूटते ही मोहम्मद सद्दाम व हकीमुल्ला 30 फीट ऊंची पहाड़ी से एनएच में जाग गिरे जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई मजदूरों के गिरने से हड़कंप मच गया दोनों घायल मजदूरों को आनन-फानन में एनएच में होटल चलाने वाले युवा योगेश कुंवर व कंपनी के कुलदीप के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया वहीं घायलों का इलाज कर रही डॉक्टर मानसी ने बताया दोनों घायलों को काफी चोटे लगी है लेकिन हकीमुल्ला के सर पर काफी गंभीर चोटे हैं जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है दोनों मजदूर वेस्ट बंगाल के रहने वाले हैं काम के दौरान मजदूरों ने सेफ्टी बेल्ट पहनी थी या नहीं तथा सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं यह जांच का विषय है उपचार में वार्ड बॉय संदीप वर्मा ,विक्रम ,अमन जोशी ,गुड्डू कोठारी के द्वारा सहयोग किया गया
बाइट: डाक्टर मानसी उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें