✍️✍️जंगल में आग लगाने पर ग्रामीण के खिलाफ पंचेश्वर  कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज👉🔥🔥

✍️✍️जंगल में आग लगाने पर ग्रामीण के खिलाफ पंचेश्वर कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज👉🔥🔥

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

लोहाघाट चम्पावत उत्तराखंड

सोमवार शाम को चंपावत जिले के लोहाघाट बन रेंज के किमतोली व कोटला के बीच जंगल में आग लगाते हुए राहगीरों ने एक व्यक्ति का वीडियो बनाया वीडियो वायरल होने पर वीडियो का संज्ञान लेते हुए रेंजर लोहाघाट दीप जोशी ने मामले की जांच कराई मंगलवार को रेंजर लोहाघाट दीप जोशी ने बताया पूछताछ के बाद जानकारी में आया जंगल में आग लगाने वाला व्यक्ति क्वेराली(किमतोली )निवासी निलाप राम पुत्र प्रेम राम है रेंजर जोशी ने बताया उनके द्वारा मंगलवार को कोतवाली पंचेश्वर में आरोपी नीलाप राम के खिलाफ तहरीर दी गई है जिस पर पुलिस ने निलाप राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है वही पंचेश्वर कोतवाली के प्रभारी एसएचओ सुभाष राणा ने फ़ोन वार्ता कर बताया रेंजर लोहाघाट की तहरीर पर पंचेश्वर कोतवाली में आरोपी नीलाप राम के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 32, 33मे मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है उन्होंने बताया जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी मालूम हो जंगल में आग लगाने के मामले में लोहाघाट रेंज में यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ है


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें