✍️✍️चार धाम यात्रा की तैयारीयों को लेकर राज्यपाल ने की समीक्षा बैठक👉🛕🛕

✍️✍️चार धाम यात्रा की तैयारीयों को लेकर राज्यपाल ने की समीक्षा बैठक👉🛕🛕

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून उत्तराखण्ड

राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह राजभवन, देहरादून में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और फीडबैक के साथ रिपोर्टिंग के लिए एक एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने पर्यटन, परिवहन, स्वास्थ्य, और पुलिस विभाग के अधिकारियों से अब तक की तैयारियों का ब्योरा लिया। राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा की ड्यूटी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक वाली ड्यूटी नहीं है। बल्कि इसमें प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को पूरे समर्पण भाव से कार्य करना होगा। अधिकारी पिछले वर्षों के अनुभव से सीख लेते हुए चुनौतियों से निपटने का रोड मैप तैयार करते हुए काम करें। यात्रा से जुड़ी सभी सेवाओं में लगातार सुधार भी करते रहना होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, मोबाइल एप आदि के माध्यम से भी यात्रियों को सुविधाएं दी जाएं। राज्यपाल ने कहा कि यात्रा संबंधी विभिन्न सूचनाओं को एक स्थान पर एकत्रित करने से सभी विभागों को समाधान एवं प्रबंधन करने में सहायता मिलेगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें