सरकारी जमीनों पर हो रहा अवैध अतिक्रमण प्रशासन नजर आ रहा खामोश
खटीमा उत्तराखण्ड
आपको बता दें की चकरपुर क्षेत्र में वन विभाग हो या कैनाल विभाग की भूमि हो कभी उस पर अवैध खनन चल रहा है तो कभी उस पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है लेकिन विभाग खामोश बैठा नजर आ रहा है अवैध खनन व अवैध अतिक्रमण करने वाले लोग किसी की सैह पर इतना बड़ा कदम उठा रहे हैं आखिर विभाग क्यों खामोश बैठा हुआ है अपने आप में बड़े सवाल हैं लेकिन आपको बता दें कि वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमणकारी मिट्टी भरकर वह पेड़ों को काटकर अतिक्रमण कर रहे हैं तो वहीं कैनाल की भूमि पर अवैध खनन कर अतिक्रमण की कार्रवाई चल रही है विभाग द्वारा कार्रवाई की भी जाती है तो उस पर सही से पहल नहीं की जा रही है आखिरकार विभाग किसके दबाव में इन अतिक्रमणकारियों व खनन माफिया पर कार्रवाई नहीं कर रहा है कैनाल की भूमि पर भी अतिक्रमण का कार्य चल रहा है लगातार क्षेत्र में अतिक्रमण बढ़ता नजर आ रहा है जहां एक तरफ उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अतिक्रमण मुक्त उत्तराखंड बनाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं भू माफियाओं द्वारा अतिक्रमण के कार्य को नए सिरे से अंजाम दिया जा रहा है लेकिन विभाग उसके पश्चात भी खामोश नजर आ रहा है व अपनी आंखों में पट्टी बांध कर बैठा नजर आ रहा है जबकि वन विभाग की गस्तीय टीम लगातार इन मार्गों से होकर गुजरती है लेकिन उसके पश्चात भी वन विभाग इन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है








