दुःख समाचार उत्तराखंड के महान लोक गायक पहलाद सिंह मेहरा का हृदय गति रूकने से हुआ निधन
आज एक और उत्तराखंड के महान लोक गायक पहलाद सिंह मेहरा का हुआ निधन आपको बता दें 1971 में पिथौरागढ़ जिले के भेसकोट में जन्म लिए प्रहलाद सिंह मेहरा अपनी गायकी से उत्तराखंड के साथ-साथ विदेश में भी उत्तराखंड की संस्कृति को पहुंचाने का कार्य किया आज जैसे ही लोगों को 53 साल के लोक गायक पहलाद सिंह मेहरा की मृत्यु की खबर फैली है तो उत्तराखंड के संगीत जगत में शोक की लहर छाई हुई है व पहलाद मेहरा वर्तमान में हल्द्वानी में अपने परिवार के साथ निवास करते थे उनके निवास स्थान पर शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी हुई है उत्तराखंड की संस्कृति को गीतों से देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए उस वक्त उन्होंने संघर्ष किया है जिस वक्त में ना तो सुविधा होती थी और ना ही लोगों के पैसा होता था आज उत्तराखंड संगीत जगत का एक और सितारा छोड़ गया संसार को उनकी गायकी में उत्तराखंड की संस्कृति से लेकर उत्तराखंड के पकवानों व फल, फूलों तक का जिक्र किया जाता था वह एक ऐसे लोग गायक थे कि जो उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर उत्तराखंड के व्यंजनों तक का वखान अपने गीतों के माध्यम से किया करते थे। दिनांक 11 अप्रैल 2024 को प्रातः 8 बजे उनके निवास स्थान (हनुमान मंदिर )बिंदूखत्ता से चित्रशिला घाट रानीबाग काठगोदाम को जाएगी,अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट रानीबाग में होगा








