वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी प्रकाश चंद्र आर्या अपने भतीजे दीपेश आनंद व सैकड़ो समर्थकों के साथ खटीमा से रवाना हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्य लेने को आपको बता दें कि प्रकाश चंद्र आर्या एससी समाज के एक बड़े सामाजिक कार्यकर्ता हैं उधम सिंह नगर जिले में एससी समाज के लोगों पर उनका एक अच्छा वर्चस्व बना हुआ है जो की एससी समाज के लोगों के लिए लगातार कार्य करते रहते हैं आज खटीमा की बग्गा 54 , पचौरिया कुटरी चकरपुर नगवानाथ मेलाघाट से लेकर खटीमा की प्रत्येक ग्राम पंचायत से एससी समाज के लोग उनके साथ भाजपा की सदस्य लेने के लिए खटीमा से निकल चुके हैं साथी सितारगंज से भी एससी समाज के लोग सितारगंज की उकरली से उनके साथ आज भाजपा की सदस्य ग्रहण करेंगे प्रकाश चंद्र आर्या ने खटीमा से निकलते वक्त मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की कार्यशाली व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कार्यशैली को देखते हुए मैंने अपने समाज के उद्धार के लिए आज यह फैसला लिया है कि अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो हमें भारतीय जनता पार्टी की संरक्षण में रहकर कार्य कर पार्टी की कार्यशैली को जन-जन तक पहुंचा कर हमें अपने समाज को भी आगे बढ़ना होगा वह पार्टी की नीति को भी आगे बढ़ना होगा मैं आज अपने सैकड़ो समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्या लेने जा रहा हूं और मैं भारतीय जनता पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करूंगा और भारतीय जनता पार्टी की नीति को जन जन तक पहुंचाऊंगा मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर कि आपका कांग्रेस छोड़ने का क्या कारण है तो प्रकाश चंद्र आर्या द्वारा बताया गया कि कांग्रेस का अब ना तो जना आधार है ना खुद का कोई आधार बचा हुआ है और देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है और उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में लगातार प्रदेश विकास की ओर जा रहा है तो कहीं ना कहीं हमें भी विकास में अपना योगदान देने हेतु पार्टी को आगे बढ़ाना है और जिस मनुष्य ने इस पृथ्वी में जन्म लिया है उसको हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि अपने देश को अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए जो भी हमसे हो सके वह करना चाहिए तो आज देश व समाज को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी से अच्छा कोई मार्ग नहीं है और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्य शैली को देखते हुए हमने भी यह फैसला लिया है भारतीय जनता पार्टी की जो भी नीति बनाई जा रही है वह आम जनता को देखते हुए आम जन मानुष को देखते हुए बनाई जा रही है इस नीति को देखते हुए कार्य शैली को देखते हुए मैं आज अपने सैकड़ो समर्थनों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने जा रहा हूं








