उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा के आवास पर रंगों का त्योहार होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया l इस अवसर पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से राजनीति से जुड़े हुए कार्यकर्ता, पत्रकार, व्यापारी, मीडिया से जुड़े हुए पत्रकार बंधु, सामाजिक, धार्मिक, संगठनों से जुड़े हुए लोग,और बस्तियों से आए सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया l इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने श्रीमती शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा को गुलाल लगाया, और होली की शुभकामनाएं दीं l इधर श्रीमती शर्मा ने भी स्नेहपूर्वक सभी को रंग लगाकर उन्हें गुजिया खिलाई इस अवसर पर श्रीमती शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने अपने आवास पर आए लोगो और सभी प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं दी हैं








