खटीमा UK
खटीमा 👉आज दिनांक 27.02.2026 आगामी होली पर्व को मध्यनजर रखते हुए माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूँ मंडल,हल्द्वानी व जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंहनगर के निर्देश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण,बिक्री,भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टिकरण के क्रम में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अपराध निरोधक क्षेत्र-2 खटीमा टीम द्वारा नानकमत्ता क्षेत्रान्तर्गत प्रतापपुर नयी बस्ती मे नाले पर दबिश देकर चलती हुयी 02 भट्टियों को नष्ट किया गया तथा आसपास की तलाशी लेने पर लगभग 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी एवं मौके पर 2800 किलोग्राम लहन को समूल नष्ट किया गया। दबिश टीम सहायक आबकारी आयुक्त प्रतिमन सिंह कन्याल के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक जोशी, उप आबकारी निरीक्षक जगदीश कुमार प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज आबकारी सिपाही दीपक चंद्र ,पंकज जोशी,बबीता राय आदि लोग मौजूद रहे।








