Time 24×7Tak
बनबसा चम्पावत UK
बनबसा👉 खबर चंपावत जिले के सीमांत बनबसा के चंदनी ग्राम सभा से है जहां सरकार जनता के दवार कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैंप कार्यालय टनकपुर द्वारा ग्राम प्रधान प्रमिला ज्याल के निवेदन पर लगाया गया , जनता दरबार चंपावत जिले के मुख्य विकास अधिकारी खाती व उप जिला अधिकारी पूर्णागिरि तहसील के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे साथ ही चंदनी ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान प्रमिला ज्याल की सक्रिय भूमिका भी जनता दरबार में देखने को मिली जो जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझते हुए अधिकारियों के समक्ष रखती नजर आई वहीं मुख्य विकास अधिकारी खाती ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की कुल 27 शिकायत हमारे समक्ष आई है जिनका हमारे द्वारा यहां पर ही त्वरित उनका समाधान कर दिया गया है साथी कुछ प्रस्ताव जो हमारे पास आए हैं लोगों के उनको हम शासन पर भेज कर उन पर जल्द से जल्द कार्य किया जाएगा साथी आपको बता दें की ग्राम प्रधान प्रमिला ज्याल ने मीडिया से रूबरू होते हुए सर्वप्रथम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व आए हुए सभी विभागीय अधिकारीयों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी की एक अच्छी पहल है जिसके माध्यम से आज सरकार जनता के दवार कार्यक्रम के अंतर्गत मेरे अनुरोध पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के द्वारा यहां पर जनता दरबार का आयोजन किया गया है और जिससे जनता में भी एक अच्छा उत्सव देखने को मिला है और हमारे यहां की जनता को इस प्रकार के कार्यक्रम से जागरूकता भी मिल रही है और अपनी समस्याओं को भी लोग यहां पर रख रहे और उनका निवारण भी हो रहा है बाकी जो कुछ प्रस्ताव हमारे पास आए हैं उनको हम आगे शासन प्रशासन के पास लेकर जाएंगे और जल्द से जल्द उनका भी निवारण किया जाएगा और उन्होंने पुनः मुख्यमंत्री व आए हुए विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम सिंह ज्याल, विधायक प्रतिनिधि दीपक चंन्द , मुख्य विकास अधिकारी चंपावत , उप जिला अधिकारी आकाश जोशी ,जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, कैंप कार्यालय प्रभारी जीवन नेगी, बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे ।








