✍️वन विभाग द्वारा मानववन्य जीव संघर्ष रोकथाम के लिए मीडिया कार्यशाला का किया आयोजन👉

✍️वन विभाग द्वारा मानववन्य जीव संघर्ष रोकथाम के लिए मीडिया कार्यशाला का किया आयोजन👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK

खटीमा 👉 ऊधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के खटीमा सुरई वन रेंज मे वन विभाग द्वारा एक विशेष पत्रकार संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बढ़ते मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए मीडिया की मुख्य भूमिका पर चर्चा की गई। मीडिया से संवाद में बताया गया की मीडिया की खबरों के माध्यम से भी कहीं ना कहीं मानव वन्य जीव संघर्ष को रोका जा सकता है मीडिया से अपेक्षा की जाती  है की अगर आपके द्वारा जन जागरूकता अभियान की तरह सही दिशा निर्देश पर अधिकारीक वार्ता कर खबरों को प्रकाशित किया जाता है तो इससे वन्य जीव संघर्ष को रोकने मे सहयोग मिलेगा , उप प्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा के नेतृत्व मे आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे वन विभाग व मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। उनके द्वारा पत्रकारों को वन्यजीवों के व्यवहार, संघर्ष के कारणों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है। वन्यजीव घटनाओं के समय अफवाहों को रोकने और सही जानकारी देने पर अपनी बात रखी। बायोलॉजिस्ट प्रशांत कुमार ने वन्यजीवों के रेस्क्यू के वक्त सुरक्षा के बारे में बताया। उप प्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की मीडिया समाज का आइना होता है। वन्यजीव संघर्ष जैसी घटनाओं के समय सही सूचना ही पत्रकारों के माध्यम से जनता तक पहुंचनी चाहिए। मिडिया द्वारा दी गई सही जानकारी से मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने मे मदद मिलेगी


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें