✍️आबकारी विभाग के हाथ लगी बड़ी सफलता गणतंत्र दिवस के दिन अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को किया गया रफ्तार👉

✍️आबकारी विभाग के हाथ लगी बड़ी सफलता गणतंत्र दिवस के दिन अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को किया गया रफ्तार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK

खटीमा 👉 खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में पूरे भारतवर्ष में शराब की दुकान बंद है वहीं खटीमा में बीच बाजार रोडवेज के पास में अमित हांडी चिकन नाम की दुकान में अवैध रूप से खुले आम शराब बेची जा रही थी इसी दौरान आबकारी विभाग की टीम सभी जगह होटल ढाबों में ग्रस्त कर रही थी तो अमित हांडी चिकन नाम की दुकान में उनके द्वारा अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया जो की अमित हांडी चिकन वाले का भाई बताया जा रहा है आपको बता दें की अमित हांडी चिकन की दुकान में पिछले कई महीनो से लगातार शराब बिक रही है और आबकारी विभाग द्वारा इससे पहले भी कई बार इस दुकान का आबकारी अधिनियम के तहत बहुत बार चालान किया गया है लेकिन उसके पश्चात भी बीच बाजार शराब बिक रही है आखिरकार इस अमित हांडी चिकन के दुकान संचालक को किसकी सह मिल रही है जो कानून की आंखों में धूल झोंक कर लगातार कार्रवाई के पश्चात भी अवैध रूप से शराब बेच रहा है वहीं आबकारी इंस्पेक्टर जगदीश कुमार का कहना है गणतंत्र दिवस को मध्य नजर रखते हुए हमारे द्वारा आज गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था और इसी के दौरान हमें अमित हांडी चिकन में अवैध रूप से शराब बेचते हुए व्यक्ति को पकड़ा गया है और जिस पर हमारे द्वारा कार्रवाई की जा रही है

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें