✍️मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा चंपावत पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश व प्रदेश की सुख शांति के लिए सर्वप्रथम गोलजू मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना👉

✍️मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा चंपावत पहुंच कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश व प्रदेश की सुख शांति के लिए सर्वप्रथम गोलजू मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time24×7Tak

चम्पावत उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गोरलचौड़ मैदान चंपावत पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले मंदिर में पहुंचकर प्रदेश की सुख शांति के लिए पूजा अर्चना की तत्पश्चात मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए वरिष्ठजन एवं जनमानस से भेंटवार्ता कर उनसे संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षक भवन के प्रथम तल पर सभागार तथा गार्ड रूम निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं समस्याओें के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह बात सुनिश्चित कर लें कि आमजन को अपनी समस्याओं को लेकर बेवजह भटकना न पड़े। जनता की सेवा ही हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण ही राज्य सरकार का मूल मंत्र है जिसका आभास जन-जन को होना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सामाजिक संरचना को मजबूत आधार देने के लिए वरिष्ठजनों के अनुभवों का उपयोग किया जाना आवश्यक है। आदर्श जनपद की परिकल्पना भी तभी साकार होगी जब वरिष्ठजनों के अनुभव इसमें सांझा होंगे। वरिष्ठजन अपने जीवन में अनुभवों का खजाना संजोए रखते हैं। जो जीवन के हर पहलू को देख चुके होते हैं हर परिस्थिति का सामना कर चुके होते हैं। उनके पास समस्याओं का समाधान खोजने की एक अनोखी क्षमता होती है जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठ जनों के अनुभव इसलिए भी जानने-सुनने जरूरी हैं ताकि हम अपनी जड़ों से जुड़े रह सकें। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास कार्य और हर वर्ग और गांव के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार द्वारा उत्तराखंड एवं चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को ऑनलाइन मोड पर अपडेट कर दिया है। इस कारण अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। अब लोगों को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का घर बैठे सीधा लाभ मिल रहा है। हमारा उद्देश्य है कि राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने कहा शासन एवं प्रशासन आमजन की समस्याओं को पूर्ण गंभीरता से लेती है। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी तरह की भी लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों की जवाबदेही तय की जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए कार्य कर रही है। साथी मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय चम्पावत में लगी सिटी स्कैन मशीन का शुभारंभ कर मरीजों का हाल-चाल भी जाना ।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें