Time 24×7tak
बनबसा UK
बनबसा 👉 खबर चंपावत जिले की सीमांत नगर पंचायत बनबसा से है जहां स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं आज नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने नुक्कड़ नाटक करने आई संस्था जय मां पूर्णागिरी संस्कृतिक सेवा समिति बनबसा के कलाकारों के साथ मिलकर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया गया ,आई हुई टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया साथी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने,गिला व सुखा कूड़े को अलग-अलग करने के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया लोगों ने नुक्कड़ नाटक की काफी शरण भी की आपको बता दे की अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बनबसा दीपक बुढलाकोटी व नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी के आदेश अनुसार नगर पंचायत सभी वार्डों में व सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवी, सभासद,काजल रत्नाकर,लक्ष्मी, मनोज कुमार, कमल गुप्ता,प्रकाश चन्द इत्यादि लोग उपस्थित रहे








