Time 24×7Tak
चम्पावत KU
चम्पावत👉 एआरटीओ प्रवर्तन, मनोज बगोरिया के दिशा-निर्देश में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और #यातायात_नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 8 और 9 दिसंबर को जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर व्यापक सघन वाहन चेकिंग अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में मुख्य रूप से चालकों और वाहनों की कड़ी जांच की गई ताकि #सड़क_दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और नियमों का पालन बढ़ाया जा सके।
अभियान के दौरान कुल 158 चालान जारी किए गए, जबकि 3 वाहन जप्त किए गए और 20 दस्तावेज जब्त किए गए।
अभियान में #ओवरलोडिंग (PV) के 5, #हेलमेट न पहनना के 57, #सीट_बेल्ट न पहनना के 48, #ड्राइविंग_लाइसेंस न होना के 5, परमिट न होना के 1, अत्यधिक गति (#Overspeeding) के 18, #ड्रिंक_एंड_ड्राइव के 2, टैक्स न जमा करना के 9, ब्लैक फिल्म के 1, मोबाइल का उपयोग वाहन चलाते समय के 3, शोर प्रदूषण के 3, वायु प्रदूषण के 5, वाहन की खराब यांत्रिक/भौतिक स्थिति के 7, रिफ्लेक्टर्स न लगे होना के 11, फायर एक्सटिंग्विशर न होना के 3, फर्स्ट एड बॉक्स न होना के 3 मामलों पर कार्यवाही की गयी।
अभियान के दौरान वाहनों की यांत्रिक स्थिति की भी व्यापक जांच की गई। यह जांच आरआई(टी) के साथ संयुक्त रूप से संपन्न हुई, ताकि न केवल चालकों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके, बल्कि वाहनों की सड़क पर सुरक्षित स्थिति भी सुनिश्चित हो। अभियान में वाहन चालकों, रोड उपयोगकर्ताओं और आम जनता को जागरूक किया गया कि नियमों का पालन न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा का भी माध्यम है।








