Time24×7Tak
पचौरिया खटीमा
जय मां शारदा सांस्कृतिक महोत्सव पचौरिया के प्रांगण में आज रामलीला मंचन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया साथी बैठक में सुनिश्चित किया गया की दिनांक 16/10/2024 से प्रतिवर्ष की भांति किया इस वर्ष भी रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा, साथ ही 15/9/2024 से रामलीला मंचन हेतु तालीम प्रारंभ की जाएगी इसी बैठक के दौरान सर्व सहमति के साथ दूसरी बार गोविंद लोहानी को अध्यक्ष पद पर चुना गया साथी उपाध्यक्ष पद पर रामप्रसाद,सचिव, सुंदर बहादुर,उपसचिव पुष्पांजलि देवी, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश, उपकोषाध्यक्ष सुमित्रा देवी, संरक्षक लक्ष्मी देवी,सह संरक्षक पद कल्याण राम,निर्देशक, कुलदीप नारायण, संचालक गणेश पुजारा, लेखा जोखा पुल्कित लोहानी,व उमेश कुमार को चुना गया साथी ही, इस वर्ष प्रकाश चंद्र आर्य को सर्व सहमति के साथ रामलीला मंचन के प्रबन्धक व गणेश राम को उप प्रबंधक के पद पर चुना गया संरक्षक लक्ष्मी देवी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की पिछले 12 वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला का मंचन पचौरिया ग्राम सभा में भव्य तरीके से होना सुनिश्चित हुआ है ,और इसमें सभी लोग सर्व सहमति के साथ मिलजुल कर प्रभु श्री राम के कार्य को संपन्न करेंगे व उनके द्वारा सभी लोगों से आगरा भी किया गया की अधिक से अधिक लोग प्रभु श्री राम के इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और प्रभु श्री राम के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान दें, इस बैठक में अन्य सभी ग्रामवासी भी उपस्थित रहे बैठक का संचालन सुंदर बहादुर के द्वारा किया गया वह अंत में अध्यक्ष गोविंद लोहानी द्वारा सभी लोगों का धन्यवाद अदा करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की गई








