✍️17.56 करोड़ से बनने वाली भूमिगत बिजली लाइन का निर्माण कार्य हुआ शुरू तारों के जंजाल से मिलेगी मुक्ति👉

✍️17.56 करोड़ से बनने वाली भूमिगत बिजली लाइन का निर्माण कार्य हुआ शुरू तारों के जंजाल से मिलेगी मुक्ति👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak
चंपावत उत्तराखंड 

चम्पावत 👉मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत जिला मुख्यालय में ऊर्जा निगम ओर से की बिजली लाइनें को भूमिगत करने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नगर क्षेत्र के लोगों को तारों के जंजाल से मुक्ति मिलेगी। पूजा अर्चना के बाद ऊर्जा निगम को ओर से निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है। यूपीसीएल की ओर से 17.56 करोड़ की लागत से चंपावत मुख्यालय में नगर और ब्लाक में बिजली की लाइनें भूमिगत किया जाना है। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
चंपावत नगर क्षेत्र में करीब चार किमी के दायरे में 11 केवी और ब्लाक में एलटी लाइन भूमिगत की जानी है। जिसके लिए ऊर्जा निगम को पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपए की धनराशि मिल चुकी है। नगर क्षेत्र में बिजली लाइनों को भूमिगत होने से तारों के जंजाल से राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में आंधी-तूफान के दौरान तारों के आपस में चिपकने का खतरा और टूटने का खतरा भी कम हो जाएगा। साथ ही लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली कटौती की समस्या भी कम होगी। वहीं नगर के सौंदर्य में भी सुधार होगा। अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें