✍️सरकार के 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड खटीमा मे हुए बहुउद्देशियों शिविर का आयोजन👉

✍️सरकार के 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड खटीमा मे हुए बहुउद्देशियों शिविर का आयोजन👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमाUK

खटीमा 👉 जन जन की सरकार ‘4 साल बेमिसाल’ के उपलक्ष्य में जनपद उधम सिंह नगर के विकासखंडों खटीमा में व्यापक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना तथा आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित इन शिविरों में विभिन्न रेखीय विभागों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने-अपने स्टॉल स्थापित किए। इन स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से आच्छादित किया गया
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी तुषार सैनी के द्वारा की गई वह मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या उपस्थित रहे।शिविरों में चिकित्सा, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, सहकारिता, दुग्ध विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन सहित अन्य प्रमुख विभागों द्वारा जनसेवा से जुड़े कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। विकासखंडों मे सैकड़ों लाभार्थियों को त्वरित राहत एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। वही मीडिया से रूबरू होते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने बताया की हमारी सरकार को माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में 4 साल पूरे हुए और हमारे द्वारा क्षेत्र में चौमुखी विकास किया गया है और उत्तराखंड को विकास की नई दिशा मिली है साथी ही उन्होंने द्वारा सभी क्षेत्र वासियों को सरकार के 4 साल बेमिसाल होने पर बधाई दी

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें