✍️मिनी स्टेडियम बनबसा में हुआ रंगोत्सव 2025 का भव्य आयोजन👉

✍️मिनी स्टेडियम बनबसा में हुआ रंगोत्सव 2025 का भव्य आयोजन👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

 

खबर चम्पावत जिले के सीमांत बनबसा से है प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष में मिनी स्टेडियम, बनबसा में रंगोत्सव 2025 का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें पारंपरिक कुमाऊनी खड़ी होली, झोड़ा, छलिया नृत्य और ब्रज की फूलों वाली होली का अद्भुत समागम देखने को मिला। कार्यक्रम में सुई होली समिति, भींगराडा होली समिति एवं मां पूर्णागिरी सांस्कृतिक उत्थान समिति, गुदमी ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। मां पूर्णागिरी सांस्कृतिक उत्थान समिति गुदमी में से खड़ी होली का नेतृत्व अध्यक्ष सुरेश उप्रेती के दिशा निर्देशन में रहा
कार्यक्रम में 80 वर्ष तक के बुजुर्ग झूमते नजर आए, जिन्होंने इस सांस्कृतिक आयोजन का भरपूर आनंद लिया। महिला ढोल वादिका उमा गुरुंग ने अपने विशेष अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया और ढोल वादन की अनूठी प्रस्तुति दी को दर्शकों ने खूब सराय कार्यक्रम की एक खास बात रही प्राइमरी स्कूल चंदनी के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत छलिया नृत्य, झोड़ा और कुमाऊनी खड़ी होली, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की उमंग और जोश ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में लगभग 1000 लोगों ने 2.5 कुंतल फूलों से होली खेली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और रंगों से सराबोर हो गया। ब्रज की फूलों वाली होली के इस अद्भुत आयोजन ने सभी को एक अविस्मरणीय अनुभव दिया।
स्थानीय जनता ने इस भव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित रामलीला कमेटी गुदमी के अध्यक्ष श्री सुरेश उप्रेती ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए आयोजन समिति का विशेष धन्यवाद किया।
इस अवसर पर ललित वर्मा, रुचि धस्माना, नवीन जोशी, जगदीश कलोनी, इंद्र सिंह बिष्ट,कैलाश थपलियाल,दीपक रजवार, ललित कुमार,ललित कलोनी, शंकर लाल,वर्मा संजय जोशी, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की और इसे उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
रंगोत्सव समिति ने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें