Time 24×7Tak
हरिद्वार उत्तराखंड
हरिद्वार 👉उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। इस बीच एक और भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक दोस्त की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में हुआ।
शनिदेव मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में पांच दोस्त सवार थे, जो दिल्ली से हरिद्वार की तरफ आ रहे थे। इस हादसे में कार सवार केयर सिंह (35), आदित्य (38) और मनीष (36) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, प्रकाश (40) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कार सवार एक और शख्स महिपाल की हालत गंभीर है। महिपाल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर में रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया की यह हादसा रात के समय लगभग 11:50 बजे हुआ। कार बहादराबाद की ओर से आ रही थी और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मामले की आगे जांच की जा रही है।








