खटीमा उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामकुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा के छात्र छात्राओं द्वारा प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया।हाई स्कूल में कशिश पांडे द्वारा 25 वां स्थान(473/500) एवं इंटरमीडिएट में प्रियंका जोशी(461/500) ने 22 वां स्थान प्राप्त किया।हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की कक्षा में विद्यालय का परीक्षाफल 100% रहा। हाई स्कूल में जहां 40 छात्र छात्राओं ने विशेष सम्मान के साथ वही इंटरमीडिएट में 35 छात्र छात्राओं द्वारा विशेष सम्मान के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले एवं उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक डॉ.आनंद मोहन रतूड़ी , विद्यालय के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल , उपाध्यक्ष रमेश ओली , देवकीनंदन जोशी , हरि नारायण , देव सिंह , चंपा जोशी, मोहिनी पोखरिया , जानकी देवी सहित समस्त विद्यालय प्रबंध समिति तथा समस्त विद्यालय परिवार द्वारा छात्र छात्राओं को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा द्वारा बोर्ड परीक्षा में सभी छात्र छात्राओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आपको बता दें कि राम कुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा का एकमात्र ऐसा विद्यालय है जहां पर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार खेल एवं विज्ञान प्रदर्शन पर भी उत्तराखंड का नाम रोशन किया है व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है साथी यहां के अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को हर प्रकार का ज्ञान दिया जाता है जिन बच्चों ने वरिष्ठ सूची में स्थान प्राप्त किया है उन बच्चों का कहना है कि हमारे गुरुजनों की शिक्षा व हमारी माता पिता की मेहनत का नतीजा है कि हम आज अपने क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं








