✍️✍️बारातियों ने सिख श्रद्धालुओं में किया हमला दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल तीर्थ यात्रियों को बाइक समेत खाई में फेंका 👉

✍️✍️बारातियों ने सिख श्रद्धालुओं में किया हमला दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल तीर्थ यात्रियों को बाइक समेत खाई में फेंका 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चम्पावत उत्तराखंड
चम्पावत 👉शनिवार को गदरपुर से रीठा साहिब गुरुद्वारा के दर्शनों को जा रहे सिख तीर्थ यात्रियों पर गुरोली के आसपास 35 से 40 बारातियों ने लाठी डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया जिसमें पांच तीर्थ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए घायल तीर्थ यात्रियों को रीठा साहिब पुलिस के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया घायल तीर्थ यात्रियों ने बताया बरातियों का किसी अन्य तीर्थयात्री से किसी बात पर बहस हो गई जिसके बाद 35 से 40 बारातियों ने सड़क में चलने वाले तीर्थ यात्रियों पर पत्थरों व लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे तीर्थ यात्रियों मे भगदड़ मच गई तीर्थ यात्रियों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई और 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी उन्होंने बताया बारातियों के द्वारा काफी देर तक सड़क में तांडव मचाया गया तीर्थ यात्रियों की बाइकों व बसों में भी उनके द्वारा हमला किया गया जिसमें महिला और बच्चे सवार थे उपद्रवियों ने प्रिंस कंबोज व आकाश कंबोज को बाइक सहित खाई में फेक दिया जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटे लगी है हमले में कई तीर्थ यात्री चोटिल भी हुए हैं आस पास के लोगो ने किसी तरह तीर्थ यात्रियों को हमलावरों से बचाया गया तीर्थ यात्रियों के द्वारा लोहाघाट थाने में सूचना दी गई वहीं घायलों का उपचार कर रहे डॉक्टर करन ने बताया
अस्पताल में पांच घायल तीर्थ यात्रियों को लाया गया है जिस मे दो तीर्थ यात्रियों की हालत गंभीर है तथा तीन तीर्थ यात्रियों को हल्की चोटे आई हैं जिनका उपचार कर दिया गया है जिनमें से दो तीर्थ यात्री आकाश कंबोज व प्रिंस कंबोज को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है तथा हर्ष कंबोज, रणजीत कंबोज व गौरव की हालत ठीक है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है सभी तीर्थ यात्री गदरपुर के रहने वाले है पुलिस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है वही लोहाघाट पुलिस और राजस्व उप निरीक्षक सलमान खान ने लोहाघाट अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना तथा घटना की जानकारी ली वही लोगो के द्वारा इस घटना की निंदा की गई है


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें