✍️✍️बेघर लोगों को घर बनाने को दिए गए आवासी पट्टे अब होगा बेघर लोगों का भी आशियाना लाभार्थियों ने जताया मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का आभार 👉🏠🏠

✍️✍️बेघर लोगों को घर बनाने को दिए गए आवासी पट्टे अब होगा बेघर लोगों का भी आशियाना लाभार्थियों ने जताया मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का आभार 👉🏠🏠

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा उत्तराखण्ड

खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को आवासी पट्टा प्रदान करने का काम अगवाई में प्रशासन ने शुरू कर दिया है। वहीं आज हल्दी घेरा में सांकेतिक तौर पर 47 लोगों को पट्टे का वितरण किया गया है। आने वाले समय मे उन्हे आवासीय योजना से लाभांवित किया जाएगा। वहीं जिस सपने को गरीबों ने कई दशकों से अपने दिलों में संजोया था,आज वह पूरा हुआ। वहीं उप जिला अधिकारी रविंद्र सिंह विष्ट और तहसीलदार हिमांशु जोशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जो झुग्गी झोपड़ी में रह रहे जिनको आवासी पट्टा दिया गया। वहीं एसडीएम रविंद्र सिंह विष्ट ने कहा आवासी पट्टा धारकों को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास भी दिए जाएंगे । पट्टा धारकों में दिनेश कुमार ने कहा कि हमारे पास अपनी जमीन नहीं थी। जो ध्याड़ी मजदूरी कर किसी तरह अपनी आजीविका चलाते हैं। इतने पैसे नहीं थे कि शहर में अपना घर या जमीन खरीद सकें। अब हमें पट्टा मिल गया है। आने वाली पीढीयों का जीवन भी आसान हो जाएगा, वहीं दूसरी तरफ लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री व प्रधान मंत्री का आभार व्यक्त भी किया।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें