✍️✍️आबादी क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश तहसील परिसर में पहुंचकर किया प्रदर्शन👉🥃

✍️✍️आबादी क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश तहसील परिसर में पहुंचकर किया प्रदर्शन👉🥃

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा उत्तराखण्ड

खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां बिगराबाग बस्ती में हाइवे के पास शराब की दुकान खोली जा रही है। जिसको लेकर ग्रामीण खटीमा उपजिलाधिकारी का किया घेराव। गौरतलब है कि नई बस्ती बिगराबाग में लगभग 5 शिक्षण संस्थाएं है जिसमें छोटे छोटे बच्चें पढ़ते है। साथ ही यह रास्ता कई गाँव को जोडता और ,शाम और सुबह के समय महिलाएं और बच्चें टहलने के लिए आते जाते हैं वहीं शराब की दुकान खुलने से इन लोगो का निकलना मुश्किल हो जायेगा और बच्चों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा तथा अपराधी घटनाएं बढती जायेगी, शराब की दुकान बाई पास चौराहा के पास होने के कारण सडक दुर्घटना होने की सम्भावना भी बढ जायेगी। इसको लेकर कुछ ग्रामीण उपजिला अधिकारी खटीमा को ज्ञापन दिया । उपजिला अधिकारी ने आश्वासन दिया कि मैं मौके पर पहुंच जांच कर मानकों में ढिलाई पाई गई तो दुकान वहां नहीं खुलेगी। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने कहा अगर शराब की दुकान यहां से नही हटाई जाती है तो समस्त ग्रामवासी कल से धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगें। साथ ही उन्होंने निवेदन रखते हुए सामाजिक हित और बच्चों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस शराब की दुकान पर रोक लगाकर कर इसे अन्यत्र भेजने की मांग की।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें