:थाना ठुलीगाड़ /थाना भैरव मंदिर माँ पूर्णागिरि मेला चम्पावत :-*
*माँ पूर्णागिरी मुख्य मेला क्षेत्र में चलाया गया संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही*
===========================
पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा *माँ पूर्णागिरि मेला* सकुशल संपन्न करवाये जाने हेतु पूर्णागिरि मार्ग में सघन चेकिंग अभियान चला कर यातायत नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बंधित प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। आदेश के अनुपालन में माँ पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने हेतु नशे में वाहन चलाने वालों/ तीव्र गति से वाहन चलाये जाने व ओवरलोडिंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आज पुलिस क्षेत्रधिकारी टनकपुर के प्रयवेक्षण में अस्थाई थाना ठुलीगाड़ व अस्थाई थाना भैरव मंदिर पुलिस द्वारा पूर्णागिरि मार्ग में हनुमान चट्टी स्थल/ लाधिगाड़ स्थल पर उ0 नि0 हरीश प्रसाद- थानाध्यक्ष ठुलीगाड़ व उ0 नि0 हेमंत सिंह कठेत – थानाध्यक्ष भैरवमंदिर के संयुक्त निर्देशन में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान मुख्य मेला क्षेत्र में लगभग 110 वाहनो को चैक किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कि गई।
माँ पूर्णागिरि मेले में कानून व शांति व्यवस्था/ श्रद्धांलुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है।
दृष्टिगत आपको बता दे कि छोटे वाहन मैक्स बोलोरो में 15 से 16 सवारी बैठा रहें है जबकि लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है व ड्राइवर को सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं कि नियम के विरुद्ध सवारी बिठाने पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है लेकिन उसके बावजूद भी वाहन चालक नियमों के विरुद्ध वाहन चला रहे हैं व साथ ही आपको बता दें की ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक सवारी लेकर जाने वाले वाहन चालकों के पास बनाए गए हैं लेकिन बिना पास वाले वाहन चालक भी मोटी कमाई करने के चक्कर में धूबल बाजी कर रहे हैं नियम के विरुद्ध चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई लगातार की जा रही है








