✍️✍️खटीमा तहसील के अंतर्गत शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ राख👉🔥

✍️✍️खटीमा तहसील के अंतर्गत शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ राख👉🔥

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा उत्तराखंड

खटीमा👉 तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खिलड़ीयां 22 पूल में आज सुबह लगभग 9:00 शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मजदूरी पेशा कर अपना जीवन यापन करने वाले पांच परिवारों रामाधार, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार तथा शैलेंद्र कुमार के घर जलकर राख हो गए। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीं मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका। जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था। पीड़ितों के मुताबिक सोने चांदी के जेवर, कपड़े, अनाज, खाने पीने का अन्य सामान, दो बेड, चार तख़त, साईकिलें, पांच चारपाई, लगभग 50000 नगदी, पांच मोबाइल तथा समस्त दस्तावेज आदि आग में जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है। मौके पर स्थानीय पुलिस बल तथा राजस्व विभाग से लेखपाल ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें