मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेला घाट पहुंचे सुधीर कुमार की बेटी के जन्मदिन में सामिल होकर ग्रामीणों के साथ जमीन मे बैठकर किया भोजन
खटीमा उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेला घाट में सुधीर कुमार के घर पहुंचे उनकी बेटी के जन्मदिन में केक काटकर सुधीर कुमार की बेटी को जन्मदिन की बधाई दी व साथ ही सुधीर कुमार के घर पर भोजन भी किया और लोगों के साथ बैठकर बात भी कि वह लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील भी की आपको बता दें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत व प्रत्येक व्यक्ति से भली भांति परिचित है व प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत जानते भी हैं वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जनसंपर्क के दौरान सूचना प्राप्त हुई की मेला घाट में सुधीर कुमार की बेटी का जन्मदिन का आयोजन है तो मुख्यमंत्री सुधीर कुमार के घर पहुंच गए और केक काटकर बिटिया को जन्मदिन की बधाई दी व सुधीर कुमार के घर में सभी ग्राम वासियों के साथ बैठकर भोजन भी किया सभी ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया की आपकी कार्यशैली व मोदी जी की विकास योजनाओं को देखते हुए हमारा हर एक वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगा और इस बार हम लोग भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक मतों से जीत आएंगे इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधानसभा संयोजक दान सिंह रावत, जीवन धामी, संतोष अग्रवाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामू जोशी,भवानी भंडारी, चंदन सिंह थापा, सतीश गोयल, प्रकाश चंद्र आर्या ,विनोद कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें=9759627417








