टनकपुर चम्पावत(उत्तराखंड)
टनकपुर 👉पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून से प्राप्त आदेश-निर्देशों के क्रम में मादक पदार्थों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा नशा उन्मूलन हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम चलाये जाने हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में दिनांक- 01.05.2024 से 02 माह का नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति के आदेशानुसार जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों, गांवों/ कस्बों व स्थानीय बाजार में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया जा रहा है। एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक-28.05.2024 को प्रभारी थाना टनकपुर बीएस बिष्ट के निर्देशन में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त पप्पू सक्सेना पुत्र स्व० सियाराम सक्सेना निवासी शारदा चुंगी नंदा धर्मशाला के पीछे थाना टनकपुर जनपद चंपावत को 48 क्वार्टर माल्टा मसालेदार देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है उक्त संबंध में थाना टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 63 / 2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम पप्पू सक्सेना पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है








