✍️सड़क किनारे बैग के अंदर अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप👉

✍️सड़क किनारे बैग के अंदर अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

काशीपुर उत्तराखंड 

काशीपुर👉 काशीपुर सड़क किनारे बैग के अंदर अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप , गांव में सड़क किनारे एक बैग में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। काशीपुर हाइवे पर मोहनपुर नंबर 1 गांव में कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। बच्चों ने सड़क किनारे हल्दी के खेत में संदिग्ध हालत में एक बैग पड़ा दिखाई दिया।सूचना पर आसपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गये। स्थानिय लोगों द्वारा दिनेशपुर थाने को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा बैग को कब्जे में लेकर उसे खोलकर देखा तो उसमे एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला के गले में दुपट्टा लिपटा था। और नाक सें खून भी निकला हुआ था। महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच आंकी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा व पुलिस अधीक्षक सिटी मनोज कात्याल, एएसपी सीओ निहारिका तोमर के साथ फॉरेंसिक टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा का कहना है कि संदिग्ध बैग पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर उसे चेक किया तो उसमें से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ।अभी कुछ कहना ठीक नही है। पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें