Time 24×7Tak
खटीमा उत्तराखंड
खटीमा 👉खबर उधम सिंह नगर की सीमांत खटीमा से है जहां उत्तरायणी पर्व को लेकर कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा भूमि पूजन कर पत्रकार वार्ता की गई पत्रकार वार्ता के दौरान बताया गया की 9 जनवरी को 11:00 बजे गोलज्यू देवता की अगवाई के साथ खटीमा के मुख्य चौराहे से होते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभायात्रा के दौरान कुमाऊं का प्रसिद्ध छोलिया दाल, कलश यात्रा, स्कूली बच्चों व सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रतिभा किया जाएगा 11:00 बजे शोभायात्रा प्रारंभ होगी और विभिन्न स्थान व मुख्य चौराहे से होते हुए मेला स्थल पर पहुंचेंगे आपको बता दें की 20 वर्षों से हो रहे इस उत्तरायणी मेले में बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं साथ ही अलग-अलग प्रकार की व्यंजनों की दुकान भी लगी हुई है
जैसे की आप जानते हैं की खटीमा एक थारू जनजाति क्षेत्र है जहां पर थारू व पहाड़ियों में एकता का परिचय देते हुए थारू समाज की भी शोभायात्रा में अहम भूमिका रहेगी,एनसीसी कैडेट्स शोभा यात्रा के दौरान अपनी भूमिका निभाएंगे मेले का शुभारंभ अपने जीवन के 105 वर्ष व 102 वर्ष पूरे कर चुकी बुजुर्ग महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया जाएगा यह उत्तरायणी पर्व पर लगने वाला मेला तराई क्षेत्र का सबसे भव्य सांस्कृतिक मेले के रूप मे जाना जाता है








