✍️मुख्यमंत्री ने खटीमा में उन्नत खेती समृद्ध किसान कार्यक्रम किया प्रतिभाग👉

✍️मुख्यमंत्री ने खटीमा में उन्नत खेती समृद्ध किसान कार्यक्रम किया प्रतिभाग👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK

खटीमा👉मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार शाम खटीमा पहुंच कर उन्नत खेती समृद्ध किसान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जहां एकत्रित किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। किसानों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता ने फूलों की माला पहनाकर, पुष्पवर्षा करते हुए नयी फसल का गन्ना भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उपस्थित किसानों ने सम्मान स्वरूप उन्हें “किसान पुत्र” की उपाधि से सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने स्वागत और सम्मान प्रकट किए जाने पर उपस्थित जनता, जनप्रतिनिधियों और किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए समर्पित है और किसानों की आय बढ़ाने व उनकी फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों की मांगों व भावना के अनुरूप गन्ने का समर्थन मूल्य ऐतिहासिक रूप से ₹405 प्रति क्विंटल तय किया गया है। जो पूर्व की तुलना में ₹30 अधिक है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि चीनी मिलों द्वारा किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान सुनिश्चित हो। जहाँ कहीं भी भुगतान या क्रय प्रक्रिया में कमी प्रतीत होती है उसे तुरंत ठीक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार मिलकर किसान हितकारी नीतियों जैसे किसान सम्मान निधि, समर्थन मूल्य निर्धारण और समय पर भुगतान के माध्यम से किसान की आय बढ़ाने पर कार्य कर रही हैं।

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें