✍️उत्तराखंड डिपलोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा अभियन्ता राष्ट्र नियन्ता दिवस मनाया👉

✍️उत्तराखंड डिपलोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा अभियन्ता राष्ट्र नियन्ता दिवस मनाया👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा उधम सिंह नगर

खटीमा 👉खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां अभियंता राष्ट्र नियन्ता दिवस के उपलक्ष में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ शाखा खटीमा उधम सिंह नगर द्वारा सर्वप्रथम डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मनाने जाने वाले अभियन्ता दिवस को सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग कार्यालय खटीमा में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया चित्र पर फूल अर्जित कर व मिठाई वितरण कर मनाया गया तत्पश्चात सभी अभियन्ताओं द्वारा रक्त-बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया तत्पश्चात रक्तदान करने वाले सभी अभियन्ताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात सभी अभियन्ताओं द्वारा कुष्ठ आश्रम मे पहुंच कर कुष्ठ से ग्रसित लोगों को खाद्य सामग्री वितरण की गई साथी आपको बता दें की अभियंताओं के परिवार की महिलाओं द्वारा भी रक्तदान शिविर में रक्तदान किया गया वही अभियन्ताओं का कहना था की यह हमारा रक्त लोगों की जान बचाएगा और इससे बढ़कर हमारे लिए कोई खुशी नहीं हो सकती इसीलिए हम सभी लोगों ने मिलकर आज रक्तदान किया है और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम हमारे द्वारा चलते रहेंगे उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला स्तरीय सचिव सत्यपाल सिंह ने बताया की इस दिन को हम सभी लोग हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं और हमारे द्वारा जिला स्तर में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को किया गया है और आज खटीमा शाखा में हमारे द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रक्तदान शिविर कुष्ठ आश्रम में जाकर कुष्ठ रोगियों को खाद्य सामग्री फल वितरण इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और आगे भी हमारे द्वारा इस प्रकार से आयोजन किए जाएंगे और हम सभी लोग रक्तदान करने के बाद काफी प्रसन्न है क्योंकि हमारा यह रक्त जरूरतमंद लोगों तक पहुंचेगा और किसी न किसी की जान बचेगी उपस्थित रहे अभियन्ताओं मे प्रकाश सिंह, गिरीश लोहनी, सत्यपाल सिंह,उज्वल कुमार,संजीव नाथ गोस्वामी,आनंद बल्लभ जोशी,कमल किशोर जोशी,आयुष ग्वाल AE,पीयूष शर्मा AE

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें