Time 24×7Tak
हल्द्वानी उत्तराखण्ड
हल्द्वानी 👉प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने भीमताल बस हादसे में घायल हुए लोगों का सुशीला तिवारी अस्पताल में जाकर हाल चाल जाना।
बता दें कि कल नैनीताल जनपद के भीमताल के पास हुए रोडवेज की एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए थे, जिनका डाॅ0 सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं आज दो गंभीर मरीजों को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सकों से घायलों को बेहतर उपचार दिए जाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने सड़क हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने सड़क हादसों को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाने की बात कही, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा से ना हो सके








