देहरादून उत्तराखण्ड
अयोध्या में श्री राम मंदिर के निकट उत्तराखंड भवन के निर्माण के लिए अब रास्ता साफ हो गया है प्रदेश सरकार ने यहां आमंत्रित 5253.30 वर्ग मीटर भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम कर लिए ऐसा कर अयोध्या में भवन निर्माण के लिए रजिस्ट्री करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए सभी राम भक्तों को बधाई दी है अयोध्या में श्री राम मंदिर में श्री राम लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड के निवासियों के लिए एक अतिथि गृह उत्तराखंड भवन के निर्माण का निर्णय लिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री राम मंदिर के निकट भूखंड उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया था इसके बाद उप्र आवास विकास परिषद ने 5253.30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का भूखंड उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया है। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने इस भूखंड की रजिस्ट्री अपने नाम कर दी है उत्तराखंड सचिव राज्य संपत्ति लक्ष्मण सिंह ने सरकार की ओर से इस रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की पूर्व में किए गए वादे के अनुसार भगवान श्री राम की पावन जन्म स्थिति अयोध्या पुरी में उत्तराखंड सरकार को आवंटित की गई भूमि की रजिस्ट्री हो गई है ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है प्रदेश की जनता ने भी मुख्यमंत्री का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है








