✍️✍️जनपद चंपावत में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ चुनाव पोलिंग पार्टियां पहुंचने लगी जनपद मुख्यालय लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024, मतदान को सकुशल व शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने दी सभी कार्मिकों को बधाई👉

✍️✍️जनपद चंपावत में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ चुनाव पोलिंग पार्टियां पहुंचने लगी जनपद मुख्यालय लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024, मतदान को सकुशल व शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने दी सभी कार्मिकों को बधाई👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 जनपद चंपावत में सकुशल, शांतिपूर्वक व निर्विघ्न ढंग से संपन्न हुआ। प्रातः 7:00 से सायं 5:00 तक *जनपद चंपावत में लगभग 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ*। जिसमे *विधानसभा 54- लोहाघाट में लगभग 46.65 प्रतिशत तथा विधानसभा 55- में लगभग 56.46 प्रतिशत मतदान हुआ*
जनपद चंपावत की दोनों विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न होने पर *जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे सभी कार्मिकों को बधाई दी है*। उन्होंने अपने बधाई संदेश में जनपद के सभी मतदाताओं, निर्वाचन ड्यूटी मे लगे समस्त प्रशासनिक अधिकारी/नोडल अधिकारी/कार्मिक, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, स्वास्थ्य कर्मी, मीडिया कर्मियो को बधाई दी है। *उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का यह महान कार्य सभी के आपसी समन्वय व सहयोग से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न हुआ है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।*
इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में शांतिपूर्ण मतदान कराये जाने के पश्चात पोलिंग पार्टियां जनपद मुख्यालय पहुंचनी शुरू हो गई है। जनपद मुख्यालय स्थित गोरल चौड़ में बनाए गए स्ट्रांग रूम में दोनों विधानसभाओं की मशीनों को सुरक्षित रखा जा रहा हैं। वही आपको बता दे कि आज सभी प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा ईवीएम मशीन में बंद हो गया है व 4 जून को किस्मत का पिटारा खुलेगा अब देखना यह है की किसकी झोली में कितना वोट जनता ने डाला है आखिरकार किसके सर पर विजय का ताज होगा।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें=9759627417


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें