Time 24×7Tak
खटीमा UK
खटीमा 👉 6 और 7 सितंबर को 25वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में चकरपुर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने 11 पदक अपने नाम किए
यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया तथा उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में कराई गई इस प्रतियोगिता में राज्य के लगभग 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आगामी 35वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा तथा आगामी 40 में जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप जो की भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित होने वाली है उसमें खेलने का मौका मिलेगा यह सभी बच्चे आगामी प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे
पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है
1. नीतू चंद हेप्टाथलन स्वर्ण पदक अंडर 18
2. अंशिका ओझा डिस्कस थ्रो स्वर्ण पदक अंडर 18
3. ज्योति जोशी जैवलिन थ्रो स्वर्ण पदक अंडर 14
4. दिव्या कापड़ी स्वर्ण पदक हाई जंप अंडर 16
5. हर्ष समंत स्वर्ण पदक हेप्टाथलन अंडर 18
6. वेदांत कन्याल रजत पदक हैमर थ्रो अंडर 20
7. मोहित पोखरिया रजत पदक डिस्कस थ्रो अंडर 18
8. दिया रजत पदक ट्रायथलॉन A अंडर 14
9. भरत भट्ट हेप्टाथलन रजत पदक अंडर 18
10. कनक चंद कांस्य पदक 3000 मीटर रेस वॉक
11. निखिल सिंह बिष्ट कांस्य पदक 1500 मीटर अंडर 20
इन सभी खिलाड़ियों का नेतृत्व चकरपुर स्टेडियम में प्रशिक्षक गोविंद सिंह खाती द्वारा बच्चों को लगातार अभ्यास करया जाता है और उन्हीं के नेतृत्व में यह पूरी टीम 25वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर प्रतिभा करने के लिए खटीमा से देहरादून गई थी और अच्छा प्रदर्शन भी किया ।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी के जे स कलसी एथलीट कोच रघुवीर सिंह, हरीश , सरफराज चौधरी मोहत रावत, ममता बोहरा , रमनदीप मान , रमेश ओली आदि ने सभी खिलाड़ियों को उनके प्रशिक्षक गोविंद सिंह को बधाई दी । साथी स्थानीय लोगों ने व खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी धन्यवाद जाता है की खटीमा के चकरपुर क्षेत्र में स्टेडियम की सौगात देने के लिए जिससे कि इस क्षेत्र के खिलाड़ी को सुविधा मिल रही है और खेल को आगे बढ़ा रहे है, साथी युवा नशे से दूर होकर खेल को अपना रहा है








