✍️चैत्रनवरात्र के पावन शुभ अवसर पर मां पूर्णागिरी धाम में लाखो भक्तों ने किये मां के दर्शन👉🚩

✍️चैत्रनवरात्र के पावन शुभ अवसर पर मां पूर्णागिरी धाम में लाखो भक्तों ने किये मां के दर्शन👉🚩

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

पूर्णागिरी धाम UK

टनकपुर 👉 खबर चंपावत जिले के मां पूर्णागिरी धाम से है जहां इन दिनों उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी धाम में मेला चल रहा है और इसी दौरान चैत्र नवरात्र में लाखो भक्तों ने मां पूर्णागिरी के दर्शन किये आपको बता दें,की मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए उत्तर भारत के साथ-साथ मित्र देश नेपाल से भी श्रद्धालु आते हैं भक्तों का एक बड़ा आस्था का केंद्र मां पूर्णागिरी धाम को माना जाता है जो की मां के 9 खंडपीठों में से एक है भक्तों का कहना है की यहां पर आने के बाद जो भी मन्नत मांगी जाती है वह अवश्य पूरी होती है इसी क्रम में भक्त सबसे पहले मां पूर्णागिरी के दर्शन कर भैरव बाबा के दर्शन करते हैं और उसके पश्चात भक्तों का मानना है की जब तक नेपाल में बने सिद्ध बाबा के दर्शन नहीं करते हैं तब तक मां पूर्णागिरी की यात्रा पूरी नहीं होती है इसीलिए भक्ति जन मित्र देश नेपाल में सिद्ध बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं यह सदियों से चला आ रहा मां पूर्णागिरी का दरबार जहां पर भक्त दूर-दूर से पदयात्रा,साइकिल यात्रा कर मां के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचते हैं उत्तराखंड सरकार द्वारा इस मेले को पूर्ण करने के लिए व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है ताकि आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसी के साथ-साथ इस मेले को टनकपुर क्षेत्र के निवासियों के लिए रोजगार का स्रोत भी माना जाता है

मेले के दौरान गणपति इलेक्ट्रिकल कंपनी द्वारा लाइट की खूबसूरत व्यवस्था की जा रही है

सुलभ इंटरनेशनल द्वारा सफाई व्यवस्था का कर्य किया जा रहा है

मेले की संपूर्ण जम्मेदारी जिलापंचायत विभाग चम्पावत की है

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें