Time 24×7Tak

बनबसा UK
बनबसा 👉 नगर पंचायत बनबसा के समस्त सम्मानित आम नागरिकों को अवगत कराना है कि दिनांक 13 फरवरी 2026 को प्रातः 09:30 बजे से उत्तराखंड सरकार के द्वारा ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन बनबसा खटीमा हाईवे नैनीताल बैंक के सामने मैदान में किया जा रहा है जिसमें राजस्व विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, आयुष विभाग, ऊर्जा विभाग, लोक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग, वन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, उत्तराखंड आवास एवं नगरीय प्राधिकरण विभाग ,समाज कल्याण विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, गृह विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पशुपालन डेयरी मत्स्य विभाग ,सहकारिता विभाग शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थान से संबंधित विभाग के द्वारा अपने अपने स्टालों को भी लगाया जाएगा तथा साथ में आधार कार्ड शिविर भी लगाया जाएगा। अतः नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत समस्त सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर राज्य एवं केंद्र सरकार की जनहितकारी/कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें।
रेखा देवी, अध्यक्ष नगर पंचायत बनबसा🙏🏻








