✍️हनुमान जयंती उपलक्ष्य में सरोवर नगरी हुई हनुमान भजनों से गुंजायमान👉

✍️हनुमान जयंती उपलक्ष्य में सरोवर नगरी हुई हनुमान भजनों से गुंजायमान👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

नैनीताल उत्तराखंड 
रिपोर्ट= ललित जोशी / हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई । इस मौके पर माँ नैना देवी मंदिर में हनुमान भक्तों को जमावड़ा देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा हनुमान जयंती उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद आदि बांटा गया। जिसमें पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
यहां बता दें हनुमान जयंती के अवसर पर सरोवर नगरी हनुमान भजनों से गुंजायमान हो रही है। चहुं दिशा हनुमान चालीसा भजन सुनाई दे रहे हैं। इधर मां नैना देवी मंदिर के अलावा स्टाफ हाउस हनुमान मंदिर, कैची धाम, चीना बाबा मंदिर, स्नो व्यू देव मंदिर , हनुमान गढ़ समेत राम सेवक सभा में भी सुंदर कांड का आयोजन किया जा रहा है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें